HNN/ सोलन
आध्यात्मिकता के प्रकाश को विस्तृत रूप प्रदान करते हुए सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज का पावन आगमन सोलन शहर में होने जा रहा है। इस संत समागम का आयोजन 19 मई, 12.00 बजे से 2.00 बजे तक ठोडो ग्राउंड, राजगढ़ रोड, सोलन, हिमाचल प्रदेश में किया जायेगा। इस संत समागम में सभी प्रभु प्रेमी भक्त सम्मिलित होकर सत्गुरू माता के आशीष वचनों को श्रवण करेंगे।
निरंकारी मिशन का उद्देश्य यही रहा है कि प्रत्येक मनुष्य आपस में प्रेम एवं मिलवतर्न की भावना को दृढ़ता प्रदान करते हुए प्रतिपल जीवन जिये। संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जाग्रति के साथ-साथ मानव कल्याण के लिए भी अनेक सेवाएं प्रदान करता है जिसमें वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर जैसी सेवाएं है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
समाज कल्याण हेतु इन सभी सेवाओं में श्रद्धालु भक्त बढ़ चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं और यह सभी सेवाएं निरंतर जारी है। इस आध्यात्मिक संत समागम में सभी को सादर आमंत्रित करते हुए जोनल इंचार्ज विवेक कालिया ने कहा कि सभी भक्त इस संत समागम में सम्मिलित होकर सतगुरु माता के दिव्य दशर्नों एवं उनके पावन प्रवचनों से लाभान्वित होंगें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





