Loading...

समाजसेवी संस्था दशमेश रोटी बैंक ने करीब 50 परिवारों को दिया मुफ्त राशन

Ankita • 15 Jun 2023 • 1 Min Read

पिछले 6 सालों से लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बना रोटी बैंक

HNN/ नाहन

नर सेवा नारायण सेवा मिशन के तहत दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा शुरू किए गए दशमेश रोटी बैंक के तहत लगातार जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में नाहन में आज वीरवार को दशमेश रोटी बैंक द्वारा 50 परिवारों को मुफ्त राशन वितरित किया गया।

सोसायटी के उपाध्यक्ष दलबीर सिंह ने बताया कि लगातार दशमेश रोटी बैंक के तहत लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। प्रत्येक महीने निरंतर 6 सालों से दशमेश रोटी बैंक जरूरतमंद गरीब निर्धन लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरा है। रोटी बैंक के तहत हर महीने दर्जनों परिवारों को मुफ्त राशन वितरित किया जाता है।

ROITBANK.jpg

दलबीर सिंह ने बताया कि दशमेश रोटी बैंक द्वारा आज करीब 50 निर्धन परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्य पिछले 6 सालों से निरंतर जारी है सोसायटी के सदस्य प्रत्येक माह घर घर जाकर गरीब जरूरतमंद लोगों को निरीक्षण के माध्यम से ढूंढते हुए उन तक मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह सेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि आज करीब 50 परिवारों को नाहन के गुरुद्वारा दशमेश आस्थान साहिब में राशन वितरित किया गया। जबकि जो लोग यहां नाहन गुरुद्वारा में राशन लेने आने में असमर्थ हैं उनको घर द्वार पर सोसायटी के सदस्यों द्वारा राशन पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया की दशमेश रोटी बैंक द्वारा मुख्य रूप से दिव्यांग, विधवा व किसी प्रकार की बीमारी से ग्रसित लोगों को प्राथमिकता के आधार पर घर द्वार तक राशन पहुंचाया जाता है। इस अवसर पर सोसायटी के सर्वजीत सिंह, अरविन्दर सिंह, लखविन्दर सिंह, मनींद्र सिंह, रणधीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, जसबीर सिंह व दलीप सिंह आदि उपस्थित रहे।