Loading...
Uncategorized

सरकार गांव के द्वार / नाहन विधानसभा क्षेत्र के बनेठी में 29 जनवरी, 2026 को आयोजित होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 24 Jan 2026 • 1 Min Read

उपमंडलाधिकारी नाहन ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की


नाहन

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
नाहन विधानसभा क्षेत्र के बनेठी में 29 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर उपमंडलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान ने जिला के विभिन्न विभागों के साथ बैठक की।

उद्योग मंत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
राजीव सांख्यान ने बैठक को अवगत कराया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में नाहन विधानसभा क्षेत्र की लगभग 11 पंचायतों के लोगों की समस्याओं व मांगो का निराकरण उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में किया जाएगा।

कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व ऑनलाइन सुविधाएं
इस दौरान विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ आॅन लाईन सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की सुविधाएं भी रहेंगी उपलब्ध
बैठक में बीएमओ धगेडा डाॅ. मोनिषा अग्रवाल ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच, एक्स-रे सुविधा तथा आभा आई-डी व आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे।

लोक मित्र केंद्र व आधार कैंप लगाने के निर्देश
उपमंडलाधिकारी ने इस कार्यक्रम के दौरान लोक मित्र केंद्र की सुविधाओं तथा आधार कैंप आयोजित करने के लिए कहा।

क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील
उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वह 29 जनवरी को बनेठी में आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम में पहुंच कर प्रदेश सरकार द्वारा घर द्वार पर दी जा रही सुविधाओं का लाभ लें।

Related Topics: