HNN / कुल्लू
साजा माघ का पर्व जिला में इस बार धूमधाम से मनाया गया। साजा माघ को मकर संक्रांति भी कहा जाता है। शनिवार को जिला में दो सौ से अधिक देवी-देवताओं के कपाट खुले। देवी-देवताओं की एक माह बाद विशेष पूजा-अर्चना हुई, जिसमे हजारो लोगो ने देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दे कि जिला में माघ संक्रांति को सात दिनों तक मनाया जाता है।
सात दिनों तक गांवों में साजा माघ की धूम रहेगी। कड़ाके की ठंड के बावजूद भी लोग अपने देवी देवताओं के दर्शन करने परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। वही, स्थानीय लोगो का कहना है कि प्राचीन समय से मनाए जा रहे इस पर्व को लेकर जिला में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





