लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

साथी की हत्या कर मौके से फरार हुआ आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

PRIYANKA THAKUR | 3 जून 2022 at 10:12 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

जिला शिमला के रोहडू उपमंडल के तहत आने वाले मचौती में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपी की पहचान गोविंद के रूप में हुई है, जबकि मृतक की पहचान बिलटू महंतो निवासी बिहार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार गोविंद और बिल्टू दोनों सुरेंद्र के मकान में किराए पर रहते थे। दोनों में काफी अच्छी दोस्ती थी। जब सुरेंद्र की पत्नी किसी काम से उनके कमरे में गई तो उसने कंबल में कुछ लिपटा हुआ देखा। जब उसने कंबल को खोला तो वह सन्न रह गई। उसने इसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक के सिर और शरीर पर चोट के काफी निशान मिले हैं। महिला ने बताया कि इस कमरे में गोविंद और उसका दोस्त दोनों ही रहते थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हत्या के बाद आरोपी गोविंद मौके से फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर, डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गोविंद की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]