HNN/ नालागढ़
उपमण्डलीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालागढ़ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व सीनियर सिविल जज नालागढ़ मोहित बंसल ने की। अतिरिक्त जि़ला न्यायाधीश नालागढ़ अविनाश चन्द्र शिविर में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
अविनाश चन्द्र ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि रक्तदान अवश्य करें ताकि समय आने पर बहुमूल्य मानवीय जीवन को बचाया जा सके। उपमण्डलीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मोहित बंसल ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान को महादान कहा गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित समयसारिणी के अनुरूप रक्तदान करने से मनुष्य के स्वास्थ्य पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि स्वंय भी रक्तदान अवश्य करें और अन्य को इस दिशा में प्रेरित करें। रक्तदान शिविर में नालागढ़ बार एसोसिएशन, अधिवक्ताओं, न्यायालय के कर्मचारियों, स्वंय सेवियों सहित अन्य ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





