लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर / इतने जून को होगा निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन

PRIYANKA THAKUR | 1 जून 2022 at 10:48 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम ने निर्वाचक सूचियों के प्रारूप के अंतिम प्रकाशन हेतु दावे व आक्षेप प्राप्त करने के लिए जिला सिरमौर के समस्त विकासखंड अधिकारियों को पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया है। आदेशानुसार राज्य निर्वाचन आयोग शिमला द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसरण में तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के अध्याय 3 के नियम 13 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली तैयार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन 03 जून 2022 को किया जाएगा। इन मतदाता सूचियों से संबंधित कोई भी दावे या आक्षेप प्राप्त करने के लिए 04 जून से 13 जून की तिथि निर्धारित की गई है। संशोधन प्राधिकारी द्वारा दर्ज दावे और आपत्ति कोे दस दिन के भीतर तय किया जाएगा। संशोधन प्राधिकारी द्वारा पारित आदेश के 07 दिन के भीतर अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर की जा सकती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अपील दायर होने के 07 दिनों के भीतर अपीलीय प्राधिकारी द्वारा अपील पर निर्णय लिया जाएगा और इसके पश्चात, निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 08 जुलाई 2022 या इससे पूर्व किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]