सिरमौर कांग्रेस ने जिला परिषद चुनाव के लिए बनाई नई कमेटी
आनंद परमार की अध्यक्षता में गठित समिति, चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेगी
नाहन
जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी ने जिला परिषद चुनाव को लेकर नई कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी जिला अध्यक्ष आनंद परमार की अध्यक्षता में बनाई गई है, जो चुनावी गतिविधियों के सुचारू संचालन और निगरानी का कार्य करेगी।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समिति को चुनाव प्रक्रिया के दौरान समन्वय स्थापित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमेटी में शिलाई से सीता राम शर्मा को अध्यक्ष एपीएमसी के रूप में शामिल किया गया है।
शिलाई से ही रमण चौहान को पूर्व अध्यक्ष के रूप में स्थान दिया गया है। जिला सिरमौर से अनिल शर्मा (टीपू) को पूर्व केसीसी जिला अध्यक्ष के रूप में जोड़ा गया है। नाहन से कैप्टन सलीम अहमद को शामिल किया गया है। पच्छाद से रणधीर सिंह पंवार को पूर्व बीसीसी अध्यक्ष के रूप में स्थान मिला है। पच्छाद से ही नीलम शर्मा को पूर्व जिला परिषद सदस्य के रूप में कमेटी में शामिल किया गया है।
पांवटा साहिब से अश्वनी शर्मा को पूर्व बीसीसी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। पांवटा साहिब के बन्नौर से हृदय राम चौहान को भी कमेटी में स्थान दिया गया है। रेणुका जी से तपिंदर चौहान को बीसीसी अध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया है, जबकि यशपाल चौहान को पूर्व पीसीसी सदस्य के रूप में कमेटी का हिस्सा बनाया गया है।
जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने बताया कि यह कमेटी तत्काल प्रभाव से कार्य करेगी और जिला परिषद चुनाव के दौरान सभी गतिविधियों की निगरानी के साथ-साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगी।