लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में सीजन की दूसरी बर्फबारी

PRIYANKA THAKUR | 3 दिसंबर 2021 at 6:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / संगड़ाह

सिरमौर जिला की सबसे ऊंची चूड़धार चोटी पर इस मौसम का दूसरा हिमपात होने से उपमंडल संगड़ाह सहित जिला के विभिन्न इलाके शीतलहर की चपेट में आ चुके हैं।‌ गुरुवार सांय यहां हिमपात का सिलसिला शुरू हुआ जो शुक्रवार सांय तक जारी रहा। चूड़धार मे इस मौसम के दूसरे हिमपात के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है तथा मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे भी आज बारिश का दौर जारी रहा।

बर्फबारी, बारिश व ठंड के चलते शुक्रवार को अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे और बाजारों से रौनक गायब रही। बारिश व हिमपात के बाद नौहराधार व उपमंडल संगड़ाह के कुछ अन्य हिस्सों में बिजली की आंख मिचौली अथवा अघोषित पावर कट का दौर भी जारी रहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बहराल, चूड़धार में हुई इस सीजन की दूसरी बर्फबारी से क्षेत्र के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है तथा लोग हीटर, अंगीठी व गर्म कपड़ों के सहारे दिन काटते देखे गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]