सिरमौर के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार की माता पार्वती देवी का निधन
HNN/ नाहन
सिरमौर के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार की माता दिवंगत पार्वती देवी अब इस दुनिया में नहीं रही। बता दें दिवंगत पार्वती देवी ने 79 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
बताया जा रहा है कि दिवंगत पार्वती देवी काफी समय से बीमार चल रही थी। परंतु आज तबियत ज्यादा बिगड़ने के चलते उन्होंने कोलर में पैतृक घर पर ही दम तोड़ दिया।
बता दें आज सुबह 11:30 बजे कोलर के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं सिरमौर प्रेस क्लब ने दिवंगत पार्वती देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।