सिरमौर: घर से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, मामला दर्ज

ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति के घर से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी धौला कुआं तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति धौला कुआं में अवैध शराब बेचने का धंधा करता है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने उक्त व्यक्ति के घर में दबिश थी। इस दौरान वहां से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।