Loading...
Uncategorized

सिरमौर में ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग की तिथियों में बदलाव, नई तारीखें जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Jan 2026 • 1 Min Read

मोटर वाहन निरीक्षक के प्रशिक्षण में शामिल होने के कारण नाहन और पांवटा साहिब में निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर ने आवेदकों से नई तिथियों के अनुसार उपस्थित होने का आग्रह किया है।

नाहन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर ने नाहन और पांवटा साहिब में निर्धारित वाहन पासिंग कार्यक्रम में बदलाव किया है। यह बदलाव मोटर वाहन निरीक्षक विजय चौहान के 5 से 9 जनवरी तक देहरादून में आयोजित होने वाली मोर्थ कार्यशाला सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के कारण किया गया है।

नाहन में बदला कार्यक्रम

आरटीओ ने बताया कि इस कारण नाहन में 5 जनवरी को प्रस्तावित वाहन पासिंग कार्यक्रम को अब 12 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। वहीं, 6 जनवरी को होने वाला ड्राइविंग टेस्ट रद्द कर दिया गया है।

पांवटा साहिब में नई तिथियां

पांवटा साहिब में 8 जनवरी को प्रस्तावित वाहन पासिंग अब 13 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि 9 जनवरी को होने वाला ड्राइविंग टेस्ट अब 14 जनवरी 2026 को लिया जाएगा।

आवेदकों से अपील

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर ने सभी संबंधित आवेदकों से आग्रह किया है कि वे ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग के लिए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित नई तिथियों पर उपस्थित हों।