सिरमौर में भाजपा लीगल सेल की नई टीम घोषित, नितिन गुप्ता ने सौंपी जिम्मेदारियां
जिला से मंडल स्तर तक अधिवक्ताओं को दायित्व, संगठन को विधिक मजबूती का संदेश
हिमाचल नाऊ न्यूज नाहन
भारतीय जनता पार्टी जिला सिरमौर लॉ एंड लीगल अफेयर डिपार्टमेंट की जिला कार्यकारिणी और मंडल संयोजकों की घोषणा कर दी गई है। जिला संयोजक लीगल सेल नितिन गुप्ता एडवोकेट ने सूची जारी करते हुए संगठन को विधिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
जिला स्तर पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन से ताल्लुक रखने वाले ललित शर्मा को जिला सह-संयोजक बनाया गया है। नाहन के वीर दमन राठौर को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विपिन कुमार को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। पांवटा साहिब के रविन्द्र पुंडीर, नवनीत चौधरी और विनोद चौधरी को जिला सह-संयोजक बनाया गया है। राजगढ़ के मनीश को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। श्री रेणुका जी के कपिल भारद्वाज और शिलाई के सुनील ठाकुर को भी जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
पांवटा साहिब मंडल में मंजीत चौधरी एडवोकेट को पांवटा साहिब मंडल का संयोजक तथा ज्ञान चौहान एडवोकेट को गिरिपार आंजभोज मंडल का संयोजक बनाया गया है।
नाहन मंडल में अमित अत्री एडवोकेट को धारटी मंडल, ललित कुमार एडवोकेट को माता त्रिलोकपुर मंडल और गुरदीप एडवोकेट को माता कटासन मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।शिलाई मंडल में बलबीर चौहान एडवोकेट को शिलाई मंडल तथा ओम दत्त शर्मा एडवोकेट को नेड़ा पार मंडल का संयोजन सौंपा गया है।
श्री रेणुका जी मंडल में चमन लाल एडवोकेट, ब्रह्मानंद शर्मा एडवोकेट और हरीश राणा एडवोकेट को जिम्मेदारी दी गई है।पच्छाद मंडल में वैशाली ठाकुर एडवोकेट और अनिल शर्मा एडवोकेट को संयोजक बनाया गया है।
अंत में जिला संयोजक नितिन गुप्ता ने कहा कि लीगल सेल संगठन की रीढ़ है और विधिक मामलों में पार्टी तथा कार्यकर्ताओं को सशक्त मार्गदर्शन प्रदान करेगा। उन्होंने नवगठित टीम से अपेक्षा जताई कि सभी पदाधिकारी समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत बनाएंगे।