सिरमौर में ममता नेगी ने संभाला जिला लोक संपर्क अधिकारी का पदभार
HNN/नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में ममता नेगी ने जिला लोक संपर्क अधिकारी का पदभार संभाल लिया है। डीपीआरओ ममता नेगी जिला किन्नौर की रहने वाली हैं। 2015-16 से वह सूचना एवं जन संपर्क विभाग में सेवाएं दे रही हैं। उनका स्थानातंरण जिला किन्नौर से सिरमौर में हुआ है।
ममता नेगी जिला सोलन में भी एपीआरओ के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। इससे पहले वह हेडक्वार्टर शिमला में तैनात थी। सिरमौर में जिला लोक संपर्क अधिकारी रहे प्रेम ठाकुर की बीते माह सेवानिवृत्ति के बाद ये पद खाली चल रहा था।
पदभार संभालने के बाद सिरमौर प्रेस क्लब नाहन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में जिला लोक संपर्क अधिकारी ममता नेगी ने कहा कि सरकार और प्रशासन की योजनाओं, कार्यों और उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने में मीडिया का काफी अहम रोल है।
मीडिया और विभाग का आपसी तालमेल है। इस और बेहतर बनाया जाएगा। इस मौके पर सहायक जिला लोक संपर्क अधिकारी राजेंद्र कुमार समेत मीडिया के तमाम प्रतिनिधि मौजूद रहे।