Loading...

सिरमौर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, 600 के करीब पहुंचा आंकड़ा

SAPNA THAKUR • 30 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर में डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार इनमें इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि प्रशासन, विभाग और नगर परिषद डेंगू से बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बावजूद इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि सिरमौर जिला में डेंगू का आंकड़ा 600 के करीब पहुंच चुका है।

जिला में अभी तक डेंगू की चपेट में 592 लोग आ चुके हैं तथा यह आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को भी जिले में डेंगू के 22 नए मामले आए। नाहन, कालाअंब, शिलाई, रेणुकाजी आदि क्षेत्रों से मामलों में वृद्धि हुई है।

उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने बताया कि अब तक 4118 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। बताया कि डेंगू का मच्छर एक जगह जमा रहने वाले साफ पानी में पैदा होता है। इसलिए अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है।