लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, इस तरह हुआ भंडाफोड़

PRIYANKA THAKUR | 2 जून 2022 at 5:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में शादी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पांवटा साहिब पुलिस थाना में दी शिकायत में ओम प्रकाश पुत्र मुलखराज ने बताया कि इसके छोटे बेटे कमल की शादी नहीं हुई है। कमल की शादी के लिए वह लड़की की तलाश में थे। कुछ दिन पहले इन्हे करनाल से एक आदमी ने रेखा नामक महिला का नम्बर दिया। उस आदमी ने बताया कि रेखा विकासनगर कस्बे के एटनबाग जिला देहरादून उत्तराखंड की रहने वाली है। तब ओम प्रकाश ने रेखा को टेलीफोन के माध्यम से संपर्क किया। रेखा ने इसे बताया कि शादी करवाने के एक लाख रुपये लगेंगे।

जिस पर यह सहमत हो गया। इसके बाद इसने अपने लड़के की फोटो इसको भेज दी। उसके बाद इन्होने शादी 3 मई को विश्वकर्मा मंदिर में पंडित के कहने पर तय कर दी। 3 मई को ओमप्रकाश का लड़का कमल व पवन, लड़की उषा कुमारी विश्वकर्मा मन्दिर पांवटा साहिब में आये। जबकि लड़की की तरफ से रेखा व उसकी सहेली सोनू और इनके साथी रवि, कार्तिक अग्रवाल, रेखा, कांता और दुल्हन रानिता विश्वकर्मा मंदिर पांवटा साहिब पहुंचे। जहां पर इन सभी की बातचीत होने के बाद इसके बेटे कमल की शादी रानिता से हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शादी के बाद जैसे ही इसने रेखा को एक लाख रुपये दिये, तो रेखा ने 11 हजार रुपये और इनाम के तौर पर मांगने लगी। जिसकी मांग पर ओमप्रकाश ने अपने बेटे पवन कुमार के गूगल पे नंबर से कार्तिक अग्रवाल के गूगल पे नंबर पर कर दिए। शादी की रस्म पूरी होने के बाद रेखा व कार्तिक अग्रवाल अपने स्कूटी पर बैठकर चले गये। उसके बाद रेखा की सहेली सोनू मन्दिर में ड्रामा करने लगी कि हमने दुल्हन के लिए कपड़े खरीदने है। जिस पर इसका बेटा पवन कुमार, कमल कुमार, बेटी उषा रानी दुल्हन रानिता व सोनू गाड़ी में बैठकर मैन बाजार पांवटा साहिब में आ गये तथा गुरुद्वारा के सामने मैन बाजार पांवटा में उतर गये।

वहां पर सोनू उनसे बहस करने लगी। फिर गिरोह की सदस्या प्रमिला व कांता भी अचानक आ गये, उसी समय अचानक रवि अपनी कार लेकर हमारे पास पहुंच गया। रवि, रानिता व सोनू को गाड़ी में बिठाकर भाग गया। इनकी गिरोह की कांता व अन्य को इसने पकड़ लिया। जिसने उपरोक्त सभी लोगों के नाम बताये और कहने लगी। आप चले जाओ यह दुल्हन को समझाकर आपके पास करनाल भेज देंगी। 3 मई को यह व इसका बेटा अपनी बेइज्जती होने का डर से पुलिस स्टेशन नही गए, सोचा कि दुल्हन इनके पास आ जायेगी। मगर कई दिन बीत जाने के बाद वो नहीं आई, तो इन लोगों ने इन्हें फोन किया, जो फोन बंद मिला। इसे बाद में जानकारी मिली है कि यह पेशेवर गैंग है, जो शादी करवाने के नाम पर लोगों से लाखो रुपये ठगते हैं।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]