सिरमौर में 10 भाजपा मंडल अध्यक्षों की तैनाती।
जिला सिरमौर भाजपा के संगठनात्मक मंडलों की संख्या 5 से बढ़कर 12 हो गई है। इनमें से 10 मंडलों में भाजपा ने अपने नए अध्यक्षों की ताजपोशी कर दी है।
इसको लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारवार्ता की।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आजकल संगठन पर्व मना रही है।
इसके अंतर्गत पहले प्राथमिक सदस्यता का अभियान चलाया गया। इसके तहत जिला सिरमौर में भारतीय जनता पार्टी के सभी पांचों मंडलों ने 1.25 लाख से ज्यादा सदस्य और 2,000 सक्रिय सदस्य बनाए गए। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में 12 संगठनात्मक मंडल बनाए गए हैं।
हाईकमान ने जिला सिरमौर के 10 मंडलों में अध्यक्षों का चुनाव कर दिया है।नाहन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने तीन मंडल बनाए हैं। इनमें धारटी नाहन मंडल में संजय पुंडीर, माता त्रिलोकपुर नाहन मंडल में सुशील शर्मा और माता कटासन नाहन मंडल में मलकीत चौधरी की ताजपोशी की है।
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए गिरिपार आंज-भोज मंडल में रमेश तोमर और पांवटा साहिब मंडल में हितेंद्र कुमार को अध्यक्ष चुना गया है।
इसी तरह शिलाई विधानसभा क्षेत्र के शिलाई मंडल में इंद्र सिंह ठाकुर, नेड़ापार मंडल में साधूराम चौहान और श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के ददाहू मंडल में राजेंद्र ठाकुर, संगड़ाह मंडल में बलबीर ठाकुर और नौहराधार मंडल में भारत भूषण को अध्यक्ष बनाया है।