लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सीएम योगी आदित्यनाथ का एलान- यूपी में टैक्स फ्री हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’

SAPNA THAKUR | 2 जून 2022 at 4:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

उत्तर प्रदेश (यूपी) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्षय कुमार की फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। योगी आदित्यनाथ ने अपने पूरे कैबिनेट के साथियों के साथ गुरुवार को अक्षय कुमार की फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” देखी। लखनऊ स्थित लोक भवन में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जहां पूरी कैबिनेट ने इस फिल्म को देखा।

फिल्म देखने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में इसे टैक्स फ्री करने का एलान कर दिया। बता दें कि इस फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने अभिनय किया है। जबकि डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में फिल्म बनी है। ये फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म यूपी में टैक्स फ्री रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]