Loading...

सीएम सुक्खू की घोषणाएं जनता के साथ धोखा- बिंदल

Ankita • 6 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश की जनता को धोखा देने के लिए सोची समझी रणनीति के तहत घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा, 2022 के चुनाव में हिमाचल प्रदेश की जनता को भिन्न भिन्न प्रकार की गारंटियां देकर ठगा।

जब 14-15 महीने के अंदर प्रदेश की जनता वर्तमान कांग्रेस सरकार से त्रस्त हो गई तो नया शगुफा लेकर पिछले कल मुख्यमंत्री ने बयान दे दिया कि हर बहन को 1500 रुपए महीना मिलेगा। बिंदल ने कहा कि काठ की हांडी जो 2022 में चढ़ाई थी, वह 2024 में फिर चढ़ने लग गई। 5 दिन पहले बजट पारित हुआ।

उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल कि उनके दिल में बहनों के प्रति इतना प्यार था तो पिछले 15 महीने से क्यों कुछ नहीं किया और यदि करना ही था तो यह बजट जो पास हुआ, उसके अंदर कोई प्रावधान क्यों नहीं रखा गया। बिना बजट प्रावधान के आखिर ऐसा क्या हुआ जो मीडिया को स्टेटमेंट दी कि सरकार बहनों को धनराशि देना शुरू करेगी।

यह सब झूठ की परिकाष्ठा है और इस तरह का झूठ बोल प्रदेश का वातावरण विषाक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार को हिमाचल की जनता कभी माफ नहीं करेगी।