HNN/ मंडी
यूक्रेन में रूसी हमला जारी है। यूक्रेन के विभिन्न शहरों में भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। इतना ही नहीं वहां से हर दिन कई भारतीय छात्र अपना वीडियो भेजकर हालात के बारे में बता रहे हैं। कीव में फंसे लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के लिए यूक्रेन सरकार ट्रेन चला रही है। उधर, अभी भी हिमाचल के कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए है।
हालाँकि छात्र लगातार यही प्रयास किये जा रहे है कि वह जल्द से जल्द अपने वतन वापिस लौट आये। वहीँ, सुंदरनगर के अंकुर चंदेल और रिशिता रेलवे स्टेशन में पहुंच गए हैं। दोनों एक हजार से अधिक छात्रों के साथ खार्कीव में मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फंसे हुए थे। यह दोनों छात्रों के साथ 15 किलोमीटर का पैदल सफर कर किसी तरह रेलवे स्टेशन पहुंचे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हालाँकि जब तक छात्र रेलवे स्टेशन पहुंचते वहां से उस दौरान चलने वाली ट्रेन जा चुकी थी। ऐसे में सब छात्रों ने रेलवे स्टेशन के बंकर में शरण ली है। प्रयास है कि यहां से उन्हें लवीव स्टेशन तक कोई भी ट्रेन मिल जाए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





