सुक्खू कैबिनेट में फेरबदल: 5 मंत्रियों को वर्तमान विभाग के साथ दी अन्य विभाग की जिम्मेदारी
हिमाचल प्रदेश में 7,600 पदों की आउटसोर्स भर्तियों पर रोक
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मंत्रिमंडल में आज शुक्रवार को फेरबदल किया गया है। बता दें मुख्यमंत्री सुक्खू ने पांच मंत्रियों को अन्य नए विभागों की भी जिम्मेदारी सौंपी है।

जानकारी के मुताबिक, रोहित ठाकुर को शिक्षा विभाग के साथ प्रिंटिंग स्टेशनरी, हर्षवर्धन चौहान को उद्योग विभाग के साथ श्रम विभाग, विक्रमादित्य सिंह को लोक निर्माण विभाग के साथ शहरी विकास, राजेश धर्माणी को तकनीकी शिक्षा के साथ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व हाउसिंग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा यादविंदर गोमा को खेल व आयुष के साथ लॉ डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी है। वहीं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शहरी विकास विभाग दिया गया है।इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल से श्रम विभाग वापस लिया है।