सीएम ने 3 मई को की थी घोषणा, 26 मई को कैबिनेट मीटिंग में लगी मुहर
HNN / मंडी
मंडी जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र छतरी में कॉलेज खोलने को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर लोगों में खुशी का माहौल है। लोग मुख्यमंत्री की ओर से दूर दराज के इस क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज की सौगात मिलने पर प्रसन्नता से झूम रहे हैं। बता दें, सराज विधान सभा क्षेत्र के छतरी में कॉलेज खुलने से इस क्षेत्र की 12 पंचायतों को सीधा लाभ होगा। इनमें 8 पंचायतें उपमंडल थुनाग और 4 आनी की हैं। यहां की करीब 20 हजार की आबादी समेत सभी छात्रों और अभिभावकों की खुशी देखते ही बन रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सबके लिए सुलभ होगी उच्च शिक्षा
गौरतलब है कि छतरी क्षेत्र के गांवों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज नहीं होने से लंबा सफर करना पड़ता था। छतरी के अजीत राणा बताते हैं कॉलेज के लिए बच्चों को करसोग, लंबाथाच या आनी के हरिपुर जाना पड़ता था। उन्हें रोजाना 40-45 किलोमीटर का सफर करना पड़ता था। इस कारण कई बच्चे स्कूली शिक्षा के बाद घर पर ही खेतीबाड़ी या अन्य काम धंधे में लग जाते।
तब बजीं थीं सबसे ज्यादा तालियां
पंचायत समिति जंजैहली के अध्यक्ष देवेंद्र रावत बताते हैं कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हाल ही में 3 मई को छतरी क्षेत्र के अपने दौरे में चपलांदी के मेला मैदान में हुई जनसभा में छतरी में कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। उस दिन हालांकि सीएम ने विकास की और भी कई सौगातें दीं थीं, उन सबको लेकर लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की थी, लेकिन सबसे ज्यादा तालियां सीएम की छतरी में कॉलेज खोलने की घोषणा पर बजीं थीं।
5 करोड़ से बनेगा भवन
बता दें, 26 मई को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में सराज विधानसभा क्षेत्र के छतरी में राजकीय महाविद्यालय खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के 18 पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त निर्माण गतिविधियों के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है।
सीएम साहब की इस बात के सब कायल हैं
छतरी में कॉलेज खुलने से प्रसन्न क्षेत्र वासियों, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों समेत सराज भाजपा संगठन ने खुले दिल से सीएम जय राम ठाकुर का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री की काम की इसी शैली के सब मुरीद हैं। कोरी घोषणा नहीं, घोषणाओं को जमीन पर उतारने में उनका कोई सानी नहीं। जो कहते हैं, तय समय में पूरा करते हैं, यही ईमानदारी,साफगोई, विकास की सोच और जन कल्याण के प्रति समर्पण सीएम साहब की इन बातों के सब कायल हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





