Loading...

सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू को भेजा मानहानि का नोटिस

Ankita 5 Apr 2024 Edited 5 Apr 1 min read

HNN/ शिमला

कांग्रेस के बागी व भाजपा से धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने सीएम सुखविंद्र सिंह को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। सुधीर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कुटलैहड़ में बागी विधायकों के 15-15 करोड़ में बिकने के सीएम के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई।

सुधीर ने कहा कि सीएम के पास सबूत है तो जनता के सामने रखें। बता दें पांच पेज का यह नोटिस सुधीर शर्मा के वकील की ओर से मुख्यमंत्री को 5 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा गया है। नोटिस के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने भाषणों में बार-बार सुधीर शर्मा पर कीचड़ उछाला।

कई अपमानजनक टिप्पणियां की है, जिससे उनकी मानहानि हुई है। सुधीर शर्मा की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक सीएम सुक्खू ने सुधीर शर्मा पर कई झूठे आरोप और गलत टिप्पणियां की है। उनके बयान से सुधीर शर्मा की छवि, प्रतिष्ठा और मान की हानि हुई है। इसकी भरपाई के लिए मुख्यमंत्री को 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा गया है।