HNN / ऊना
मां चिंतपूर्णी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। हर शनिवार और रविवार को यहां भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। शनिवार को भी यहां 12 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी भरी। तो वहीं आज रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हुए हैं।
सुबह 4:00 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए और आरती होने के बाद बारी-बारी से श्रद्धालुओं को माता के दर्शनों के लिए अंदर आने दिया। यहां सुबह से ही माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजा हुआ है। वही आज भीषण गर्मी के चलते छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर माता के दर्शनों के लिए व्याकुल है। हालांकि मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए टेंट लगाए हैं, पानी की उचित व्यवस्था की हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





