लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सैंज गांव मे संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा, दो हजार से अधिक लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

PRIYANKA THAKUR | 11 अप्रैल 2022 at 11:30 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / संगड़ाह

उपमंडल मुख्यालय के संगड़ाह के पुराने गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन्न पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजकों के अनुसार दो हजार से अधिक लोगों ने इस अवसर पर प्रसाद ग्रहण किया। अंतिम दिवस की कथा में कथा व्यास प्रकाश चैतन्य ने भगवान वेद व्यास द्वारा रचित महापुराण में परीक्षित को श्रृंगी ऋषि द्वारा दिए श्राप के कारण 7 दिन के भीतर तक्षक नाग द्वारा काटे जाने की कथा का रोचक वर्णन किया।

व्यास पीठ ने श्रीरामचरितमानस की चौपाई के साथ कथा का आरंभ करते हुए भगवान राम के प्राकट्य तथा उनके जीवन चरित्र का सुंदर वर्णन किया। भगवान कृष्ण की रास लीला का संक्षिप्त वर्णन करते हुए कहा कि, आत्मा का परमात्मा से मिलन ही भागवत है। कथा में भगवान का गोकुल से मथुरा जाना तथा गोपियों के विरह आदि प्रसंगो का वर्णन किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

भागवत कथा के समापन पर महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने इस आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा में यह संकल्प लिया गया कि, सवा वर्ष तक गांव मे मांस मदिरा पर प्रतिबंध रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]