HNN/सोलन
सोलन पुलिस ने बाहरी राज्यों से आ रहे प्रवासी कामगारों और मजदूरों के पंजीकरण के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य फेरी वालों, रेहड़ी-फेड़ी लगाने वालों व विभिन्न श्रेणियों में काम कर रहे लोगों की पहचान कर उनका पंजीकरण करना है।
सितंबर माह में, पुलिस ने कुल 1207 प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण किया है। जिसमें कश्मीर से 18, उत्तर प्रदेश से 359, बिहार से 166, झारखंड से 362, नेपाल से 125 और अन्य राज्यों से 177 लोग शामिल हैं। इस वर्ष अब तक कुल 5239 प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण किया जा चुका है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पुलिस द्वारा संदिग्ध और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि अपराधों की रोकथाम के लिए निवारक कार्रवाई की जा सके। सभी दुकानदारों, मकान मालिकों, होटल संचालकों, लघु उद्योगों के मालिकों और ठेकेदारों से अपील की गई है कि वे अपने पास रह रहे या काम कर रहे प्रवासी कामगारों का पुलिस वेरिफिकेशन और पंजीकरण अवश्य सुनिश्चित करें।

📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group