भाजपा किसान मोर्चा नाहन मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार
HNN/नाहन
भाजपा किसान मोर्चा नाहन मंडल के अध्यक्ष सिरमौर सिंह ने मंडल पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। सिरमौर सिंह ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में सौरभ ठाकुर और बलिंदर सिंह महामंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।
हेमराज, प्यारे मोहन, भीम सिंह, श्याम लाल, माम चंद, निर्मला देवी को उपाध्यक्ष, कश्मीरी चंद, उमेश कुमार, अर्जुन कुमार, अनुराधा, शेर सिंह व मनोज चौधरी को सचिव नियुक्त किया गया है। प्रीतम सिंह किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष होंगे। इसके अतिरिक्त राजा राम को मीडिया एवं सोशल मीडिया संयोजक, पुष्पेंद्र कुमार, अर्जुन सिंह, श्रवन खट्टा व सुनीता देवी आईटी संयोजक होंगे।
वहीं कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में सुभाष कुमार, मोहन लाल, सुरेश कुमार, कृषण कुमार, राजेश कुमार, रण देव, सुरेंद्र सिंह, प्रेम चंद, इंद्र सिंह, कर्मपाल, कमलेश कुमार, दीपक कुमार, जगमोहन, रघुवीर, बच्ची राम, सुरेंद्र सिंह, सीता राम, राम कुमार, प्रेम चंद, सुलतान सिंह, यामिन, जरनेल सिंह, रामचंद, अब्दुला रहमान, जितेंद्र सिंह, भगवंत सिंह, राकेश ठाकुर, संतोष कुमारी व कमल कुमार को शामिल किया गया है।

