HNN/ सोलन
सोलन जिला के परवाणू में पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए हेरोइन की खेप सहित दो युवकों को धर दबोचा है। आरोपियों की पहचान जिला सोलन के सलोगड़ा निवासी 28 वर्षीय कपिल कुमार और स्कूटी चालक सलोगड़ा निवासी 27 पारस के रूप में हुई है। पुलिस थाना परवाणू की टीम ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 टीटीआर चौक पर यातायात चेकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था।
इसी दौरान चंडीगढ़ की तरफ से सोलन की ओर आ रही एक स्कूटी को जाँच के लिए रुकवाया तो युवकों ने ज़ेब से एक सिगरेट की डिब्बी फेंक दी। लिहाजा पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा और फेंकी गई वस्तु की तलाशी ली गई तो उसमें से 08.95 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने की है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





