Loading...

स्कूल-कॉलेज के छात्रों को आधे दाम पर मिलेगा धर्मशाला में भारत-इंग्लैंड मैच का टिकट

Ankita • 20 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट मैच के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने विद्यार्थियों को एक सुविधा दी गई है। बता दें स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को मैच में आधे दाम पर टिकट उपलब्ध करवाए जाएंगे।

टिकट की बिक्री एक मार्च के बाद शुरू कर दी जाएगी। 3 मार्च के बाद स्टेडियम में ऑफलाइन टिकट काउंटर भी लगाया जाएगा। इसमें विद्यार्थी 1,000 रुपये वाला सस्ता टिकट आधे दाम में खरीद सकता है।

आधे दाम पर टिकट लेने के लिए काउंटर पर अपना स्कूल और कॉलेज का आईडी कार्ड दिखाना होगा। छूट मिलने के बाद विद्यार्थियों को 1,000 रुपये वाले टिकट के 500 रुपये ही देने होंगे।