HNN/ धर्मशाला
आखिरकार, लंबे इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो ही गया है। बता दें कि प्रदेश भर के हजारों छात्र दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने के इंतजार में बैठे थे। आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से परिणाम घोषित कर दिया गया जिससे छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।
हालाँकि पहले यह रिजल्ट 24 जून को घोषित किया जाना था उसके बाद अंतिम तिथि 28 जून रखी गई थी। परंतु तकनीकी खामी आने के कारण रिजल्ट घोषित करने में स्कूल शिक्षा बोर्ड को देरी हो गई। जानकारी अनुसार, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के द्वारा आज दसवीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
दसवीं परीक्षा का परिणाम 87.7 प्रतिशत रहा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने सुबह 11 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई व दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर रिजल्ट चेक किए जा सकते है।
मेरिट लिस्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है। 77 विद्यार्थियों की मेरिट में 67 लड़कियां और दस लड़के शामिल हैं। 90375 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इनमें 78573 विद्यार्थी पास हुए व 9571 फेल हुए। इसके अलावा 1409 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई हैं। मंडी की देवांगी और प्रियंका ने टॉप किया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





