HNN/ चंबा
स्टेट नारकोटिक्स सेल ने 406 ग्राम चरस बरामद करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने नरेश कुमार निवासी गांव डांड तहसील सलूणी चंबा के खिलाफ सदर थाना चंबा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।
जानकारी अनुसार स्टेट नारकोटिक्स सेल कांगड़ा की टीम चंबा तीसा मार्ग पर मौजूद थी। इस दौरान नरेश कुमार टीम को देखकर घबरा गया। जब टीम को व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उसे पकड़ कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 406 ग्राम चरस बरामद हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक चंबा एस अरूल कुमार ने बताया कि चरस की खेप सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति चरस की खेप कहां से लेकर आया था और कहां ले जा रहा था पुलिस इसकी जाँच करेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





