स्वच्छ पर्यावरण हमारे स्वस्थ जीवन का आधार है- कनिष्का
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगला भूड़ ने दिया सुरक्षित पर्यावरण का संदेश
HNN/ नाहन
स्वच्छ पर्यावरण हमारे स्वस्थ जीवन का आधार है यह बात आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगला भूड़ मेंविश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर जूनियर कक्षा की कनिष्का ने कही। कनिष्का ने कहा कि दूषित जल और प्रदूषित वातावरण से कई तरह की बीमारियां होती हैं। कनिष्का ने अपनी प्रेजेंटेशन में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि दूषित जल और प्रदूषित वातावरण को बेहतर बनाने में पेड़ों का सबसे बड़ा महत्व है।

नन्ही कनिष्का ने अपने संदेश में कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने हैं ताकि जल और वायु दोनों का संरक्षण हो सके। बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस पर इस वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में भाषण पेंटिंग नारा लेखन आदि अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रिया तोमर ने शिरकत करी। प्रधानाचार्य ने एक और जहां छात्र छात्राओं को पर्यावरण का महत्व समझाया तो वहीं आयोजित प्रतियोगिताओं में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभा की सालियों को सम्मानित भी किया।

भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में गीतिका ने प्रथम स्थान राशि में द्वितीय तथा देवांगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कनिका ने प्रथम ,शिवेन द्वितीय तथा कनिष्का तृतीय स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में नौवीं कक्षा की प्रिया, दसवीं कक्षा की वंदना तथा तानिया प्रथम द्वितीय तीसरे स्थान पर रही।

कनिष्ठ वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की रीनू प्रथम, राधिका दूसरे तथा जिया तीसरे स्थान पर रही। नारा लेखन प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग से दसवीं कक्षा के जतिन प्रथम स्थान पर दीक्षा दूसरे स्थान पर तथा नौवीं कक्षा का आर्यन तीसरे स्थान पर रहा।
आयोजित कार्यक्रम में अध्यापकों तथा छात्रों के द्वारा पर्यावरण को संरक्षण देने की और स्वच्छता की शपथ भी ली गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया उसके बाद एक जागरूक रैली भी निकाली गई।
छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई इस जागरूक रैली में गांव के लोगों को पर्यावरण को साफ रखने और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का संदेश भी दिया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रवक्ता यशपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, मोनिका, अनीता, वरुण, योगेश कुमार आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करी।
बरहाल तेजी से भागते युग में जिस प्रकार बच्चे भावी भविष्य को लेकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे हैं निश्चित ही वह दिन दूर नहीं होगा की भारी जनसंख्या के बावजूद भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिलेगा।
