स्वच्छ भारत 3.0 मिशन का अनुराग ठाकुर ने किया शुभारंभ
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में दियोटसिद्ध में स्वच्छ भारत 3.0 मिशन का केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा शुभारंभ किया गया। अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि स्वच्छ भारत 3.0 अभियान को 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक देशभर में नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता को एक जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान से जुड़ने और स्वच्छता के लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने उपस्थित लोगों को सप्ताह में कम से कम दो घंटे और साल में 100 घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित करने की शपथ भी दिलाई।
साथ ही जागरूकता रैली को भी हरी झंडी दिखाई। वहीं इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस और अन्य संस्थाओं एवं संगठनों के युवा स्वयंसेवियों और अन्य लोग उपस्थित रहे।