HNN / चंबा
हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जिला चंबा का है, यहां छोटे बच्चों से भरी सेना की स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो-बीच पलट गई। इस हादसे में 3 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए आर्मी अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार डलहौजी से बकलोह जाते समय तुनूहट्टी में सेना की स्कूल वैन सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त वैन में करीब 20 बच्चे सवार थे। प्रथम दृष्टया से हादसे का कारण ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। उधर, पुलिस टीम मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस उप अधीक्षक विशाल वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





