लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

SAPNA THAKUR | 3 दिसंबर 2021 at 2:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्रदेश हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता पर युवती ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप जड़ा है और इस बाबत ढली पुलिस थाना में मामला भी दर्ज करवाया गया है। वहीँ, पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

ढली थाना क्षेत्र के तहत एक युवती ने प्रदेश हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे एक अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती के मुताबिक आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि मोहन नाम के इस युवक ने उससे कई बार संबंध बनाये है। जब युवती ने उससे शादी के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। लिहाज़ा पीड़ित युवती ने अब आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]