अंडर-15 वर्ग में रांची में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता था कांस्य पदक
HNN / सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की पहलवान प्रेरणा जिसने अभी हाल ही में अंडर-15 आयु वर्ग में रांची में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था, उसका चयन भारतीय टीम के कैंप के लिए हो गया है। भारतीय टीम एशियन गेम में हिस्सा लेगी, ऐसे में यदि प्रेरणा कैंप के दौरान अपना अच्छा प्रदर्शन करती है, तो वह दिन दूर नहीं जब प्रेरणा टीम इंडिया से खेलेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें कि अभ्यास शिविर के बाद फिर से ट्रायल होगा जिसके बाद भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। प्रेरणा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को बचपन से ही कुश्ती का शौक है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का सपना टीम इंडिया में शामिल होना है, जिसके लिए वह लगातार दिन रात अभ्यास कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





