लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल के इस औद्योगिक क्षेत्र का प्रदूषण स्तर सबसे अधिक, जानिए अन्य क्षेत्रों के हाल…

PRIYANKA THAKUR | 5 जून 2022 at 4:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बद्दी

हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश में आज पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा हैं। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोगों को अपने आसपास के स्थानों को स्वच्छ बनाएं रखने और नदी नालों को प्रदूषित न करने तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अब आपको यह भी बता दें कि हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन का प्रदूषण स्तर सबसे अधिक पाया गया है।

यहां वायु और जल प्रदूषण दोनों ही बहुत अधिक है। इतना ही नहीं काला अंब , डमटाल और पांवटा साहिब में भी प्रदूषण का लेवल काफी अधिक है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स में बद्दी का प्रदूषण स्तर 163 तक पहुंच गया। 51 से 100 तक संतोषजनक जोन में आ जाता है। इसके 101 से 200 तक मॉडरेट और उससे ऊपर खराब जोन में चला जाता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बद्दी के अलावा सिरमौर के पांवटा साहिब का एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल 133, बरोटीवाला 114, नालागढ़ 113, कांगड़ा के डमटाल का 105 और कालाअंब का स्तर 103 है। साथ ही शिमला का प्रदूषण स्तर 72 और मनाली का 32 है, इसमें केवल शिमला और मनाली ही बेहतर जोन में है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]