हिमाचल के इस मंदिर परिसर में नही ले जा सकेंगे जूते, अवहेलना करने वालों पर…
HNN / मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी स्थित प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर के परिसर में अब व्यक्ति जूते पहनकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही मंदिर परिसर में एक सुरक्षाकर्मी भी तैनात कर दिया गया है। दरअसल, मंदिर के पुजारी कई बार श्रद्धालुओं को बाहर ही जूते खोलने के लिए कहते थे।
लेकिन उसके बावजूद भी कुछ श्रद्धालु मंदिर परिसर में जूते लेकर आते थे। ऐसे में अब मंदिर अधिकारी और एसडीएम ऋतिका जिंदल ने प्रशासन के अधीनस्थ पुजारियों को निर्देश जारी किए हैं कि मंदिर परिसर में कोई भी भक्त जूते पहन कर प्रवेश नहीं करेगा। अगर कोई अवहेलना करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।