Loading...

हिमाचल के डिप्टी सीएम ने अपनी पत्नी के साथ माता भीमाकाली मंदिर में टेका माथा

Ankita • 12 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने माता भीमाकाली मंदिर सराहन में माथा टेका। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना की। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री व उनकी धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री के मंदिर पहुंचने पर उप मंडलाधिकारी रामपुर एवं मंदिर समिति अध्यक्ष निशांत तोमर ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा तथा मंदिरों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। ताकि पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पूजा-अर्चना के साथ प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना भी की। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारी भी उपस्थित थे।