Loading...

हिमाचल के नवनियुक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने जाखू मंदिर में नवाया शीश

Ankita • 19 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल के नवनियुक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और लेडी गर्वनर जानकी शुक्ला ने जाखू स्थित हनुमान जी मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला रोप-वे से जाखू मंदिर गए।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में राजभवन के बाहर यह उनकी पहली यात्रा थी। उन्होंने भगवान हनुमान से हिमाचल प्रदेश के नागरिकों पर अपनी अपार कृपा बरसाने और सभी को अच्छा स्वास्थ्य देने की कामना की।