लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल- तपोवन में शीतकालीन सत्र इतने दिसंबर से होगा आरंभ

PRIYANKA THAKUR | 3 दिसंबर 2021 at 1:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पांच बैठकें की जाएंगी आयोजित, तैयारियों का लिया जायजा

HNN / काँगड़ा

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि विस का शीतकालीन सत्र तपोवन सिद्वबाड़ी में 10 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा, सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी वहीं एक दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए भी निर्धारित किया गया है। विधानसभा सत्र के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की पूरी तरह से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए विपिन सिंह परमार ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही ट्रैफिक प्लान भी तैयार करने के लिए कहा गया है ताकि किसी भी स्तर पर असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि विधानसभा परिसर में पेयजल, विद्युत व्यवस्था को भी बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य सुविधाएं तथा कोविड टेस्टिंग इत्यादि के लिए भी विशेष स्थान चयनित किया जाएगा ताकि सत्र के दौरान बाहर से आने लोगों की कोविड टेस्टिंग की जा सके। उन्होंने कहा कि सत्र में भाग लेेने वाले अतिथियों के ठहरने और खाने इत्यादि भी उचित व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा परिसर तथा इसके आसपास पार्किंग इत्यादि के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई है।  इससे पहले विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा ने तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि विधानसभा सत्र को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों को कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक के पश्चात विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने विधानसभा परिसर में तैयारियों का जायजा भी लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, एसडीएम शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]