हिमाचल में आज शाम इतने बजे के बाद नहीं चलेंगी बसें, बाहरी राज्यों में…

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज दिवाली के चलते सवारियों को घर आने में कोई परेशानी ना हो इसके चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम ने आज बसों को चलाने का फैसला लिया है। प्रदेश के साथ साथ आज बाहरी राज्यों में भी स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। वही आज शाम को 5:00 बजे के बाद प्रदेश में बसों का संचालन नहीं होगा।

बाहरी राज्यों को जाने वाली बसों को भी क्लब किया जाएगा। दिवाली के दिन चालकों को उन्हीं रूटों पर भेजा जाएगा, जहां उनके घर पड़ते हैं। गौरतलब हो कि दो-तीन दिन से बसों में काफी भीड़ देखी जा रही है। इतना ही नहीं बाहरी राज्यों से भी निगम की बसें सवारियों से फुल पैक होकर आ रही है।


Posted

in

,

by

Tags: