हिमाचल में कांग्रेस को झटका: सह प्रभारी तेजिंदर बिट्टू ने दिया इस्तीफा
HNN/ शिमला
हिमाचल में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के सह प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं।
तेजिंदर बिट्टू केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पार्टी के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। साल 2021 में वह हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किए गए थे।
साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने में उन्होंने बड़ी भूमिका अदा की थी। तेजिंदर मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं।
कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा के दफ्तर पहुंचे हैं। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल भी मौजूद हैं।