लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे की मौत, बेटी समेत दो घायल

PRIYANKA THAKUR | 6 जून 2022 at 10:22 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इस हादसे में जहां मां बेटे की मौत हो गई है। तो वही बेटी सहित पड़ोस की एक अन्य लड़की गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं, जिन्हे जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। घटना देर रात करीब एक बजे पेश आई।

कुलांदर गांव निवासी काकू का परिवार नगरोटा में शादी समारोह से घर लौट रहा था। इसी दौरान घर के पास जीप खड़ी कर चालक जैसे ही नीचे उतरा। जीप अचानक बैक होकर चल पड़ी और करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में काकू की धर्मपत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी और एक अन्य युवती गंभीर जख्मी हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]