लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में दो सगे भाइयों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट..

SAPNA THAKUR | 27 नवंबर 2022 at 10:05 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में लूटपाट का मामला सामने आया है। जहां दो सगे भाइयों को लुटेरों ने नशीला पदार्थ खिला दिया। नशीला पदार्थ खाने के बाद लुटेरों ने दोनों को सड़क से नीचे फेंक दिया और उनके पास मौजूद हजारों की नकदी सहित अन्य सामान उड़ा कर ले गए। लूटपाट का आरोप एक महिला और पुरुष पर लगा है। वही पीड़ितों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपाली मूल के दो सगे भाई प्रेम राज और अशोक रोहड़ू से बस में सवार होकर अपने घर नेपाल के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्हें शिमला में एक महिला और एक पुरुष मिले जिन्होंने उनसे दोस्ती करनी शुरू कर दी। सोलन पहुंचने पर चारों ने साथ मिलकर खाना खाया और इसी दौरान दोनों सगे भाइयों को शातिरों ने नशीला पदार्थ खिला दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद दोनों बेहोश हो गए। इसी का फायदा उठाते हुए दोनों आरोपियों ने उनके पास मौजूद 11 हजार रुपए की नकदी सहित अन्य सामान लूट लिया और उन्हें सड़क से नीचे झाड़ियों में फेंक दिया। वही शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उक्त लुटेरों का पता लगाने में जुटी हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]