हिमाचल में बर्फबारी के चलते 100 से अधिक सड़के ठप, अटल टनल से आवाजाही बंद…
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर बर्फबारी का दौर लगातार जारी रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बर्फबारी के चलते सड़कों पर बिछी बर्फ की मोटी चादर ने वाहनों के पहिए जाम कर दिए हैं। प्रदेश में तकरीबन 100 से अधिक सड़कों पर वाहनों के पहिए ठप हो चुके हैं जिससे लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। बर्फबारी होने से प्रदेशभर से 128 सड़कें बंद हैं। लाहौल-स्पीति में 119, कुल्लू में 4, कांगड़ा में 3, चंबा में 2 सड़कें बंद हैं।
अटल टनल से वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण लाहौल और मनाली कुल्लू के बीच संपर्क कट गया है। लाहौल-स्पीति की सड़कों पर फिसलन भी बढ़ गई है, जिससे सफर खतरनाक हो सकता है। ऐसे में पर्यटकों की पहली पसंद अटल टनल रोहतांग आवाजाही के लिए बंद कर दी गई है। टनल के दोनों छोर पर हिमपात का दौर लगातार जारी रहने से पर्यटकों के लिए बंद हो गई है।