लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में भीषण अग्निकांड, जलकर राख हुए 4 मकान

SAPNA THAKUR | 27 मार्च 2022 at 12:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ किन्नौर

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में भयंकर अग्नि कांड हुआ है जहां चार मकान जलकर राख हो गए हैं। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवारों को भारी नुक्सान हुआ है। हालांकि, इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों सहित दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई है और आग को बुझाने में जुटे हुए हैं।

मामला दुर्गम जिला किन्नौर के कल्पा खंड के तहत सापनी गांव का है। यहां आज सुबह अचानक एक मकान से आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और साथ लगते अन्य तीन मकानों को भी चपेट में ले लिया। गांव में आग भड़कती देख अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण एकजुट होकर आग पर काबू पाने में जुट गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इतना ही नहीं अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। उधर, डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]