लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में व्यक्ति की हत्या, कमरे में ही गड्ढा खोदकर दफनाया…

SAPNA THAKUR | 13 नवंबर 2022 at 5:48 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान व्यक्ति ने कमरे में ही एक गड्‌ढा खोदा और दोस्त के शव को वहीं दफना दिया। वही इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी नईम अंसारी पुत्र नसीम अंसारी निवासी रेवती तहसील बांसडी जिला बलिया उत्तर प्रदेश के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार, 8 नवंबर को राजेंद्र कुमार उर्फ राधे पुत्र गंगा राम निवासी डोरा गोटियां जिला बरेली उत्तर प्रदेश की गुमशुदगी की शिकायत बद्दी पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस अपने स्तर पर व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास कर रही थी बावजूद इसके व्यक्ति का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इसी बीच सुबह के वक्त जब गांव जुड्डीकलां में नईम अंसारी के कमरे से बदबू आई तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि वहां एक गड्‌ढा था। कमरे में गड्ढे को देखकर पडोसी सहित पुलिस भी हैरान रह गई। जिसके बाद शक के आधार पर जब गड्ढे को खोदा गया तो सब के पैरों तले से जमीन खिसक गई। इस दौरान देखा तो गड्ढे के भीतर राजेंद्र कुमार का शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और मामले में नईम अंसारी को गिरफ्तार किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 6 नवंबर को मृतक समेत कुल 4 लोगों ने शराब पी थी और मृतक नईम के कमरे में गया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया होगा जिसके चलते आरोपी ने व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]