HNN / कुल्लू
जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में पुलिस ने रेव पार्टी में अचानक दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने देखा कि कुछ युवक और युवतियां नशे में धुत थी। पुलिस को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने 3 लोगों से नशे की खेप बरामद की। पुलिस ने पार्टी का सामान जब्त कर आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि पार्वती घाटी के पुलगा के जंगल और छलाल में रेव पार्टी चली हुई है। इस दौरान पुलिस ने अचानक दबिश दी और तीन लोगों को नशे के साथ गिरफ्तार किया। .इनके कब्जे से 58 ग्राम चरस , 0.47 ग्राम एमडीएमए, 1.94 ग्राम कोकीन व 6.48 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसमें दो पर्यटक व एक स्थानीय युवक शामिल है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पार्टी में करीब 75 से 80 युवक व युवतियां शामिल थे। पुलिस को देख डीजे की धुनों और नशे में धुत विदेशी और देसी पर्यटकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रेव पार्टी का सामान जब्त किया और आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





