Loading...
Uncategorized

हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 30 जुलाई से रहेंगे चंबा प्रवास पर, मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्य अतिथि

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 28 Jul 2025 • 1 Min Read

चंबा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 30 जुलाई से चंबा जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे वन विभाग, पर्यटन विकास और खेलकूद से जुड़े कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 31 जुलाई को वे अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

निरीक्षण और संवाद कार्यक्रम

प्रवास कार्यक्रम के अनुसार केवल सिंह पठानिया 30 जुलाई को सुबह रैत से प्रस्थान कर बनीखेत पहुंचेंगे, जहां वे वन विश्राम की पौधशाला का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद भलेई में भद्रकाली माता मंदिर में पूजा-अर्चना और पर्यटन निगम के होटल का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 2:30 बजे चमेरा झील के तलेरू जल क्रीड़ा स्थल पर जिला खेलकूद और अन्य गतिविधियों से जुड़े सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। उनका रात्रि विश्राम डलहौजी में होगा।

मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में विशेष उपस्थिति

31 जुलाई को उप मुख्य सचेतक सुबह खज्जियार झील का निरीक्षण करेंगे और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वे बचत भवन, चंबा में मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और निर्माणाधीन हेलीपोर्ट व टूरिज्म हट्स का निरीक्षण भी करेंगे। शाम 8 बजे वे अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Related Topics: